भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Apr 2023 12:28 PM
भाजपा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने दी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई…
ऑडियो सुनें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश और देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ”भाजपा के 44वें स्थापना दिवस की सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के यशस्वी नेतृत्व में हम सभी ‘सेवा ही संगठन’ को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav