असद अहमद एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी की पहली प्रतिक्रिया, अधिकारियों की तारीफ की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 13 Apr 2023 04:03 PM
असद अहमद एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी की पहली प्रतिक्रिया, अधिकारियों की तारीफ की
ऑडियो सुनें

उत्तर प्रदेश: उमेश पाल हत्याकांड में फरार असद अहमद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था पर बड़ी बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री योगी ने UP STF की सराहना की. अमिताभ यश और उनके अधिकारियों की सराहना की. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने इस एनकाउंटर की जानकारी मुख्यमंत्री को दी. इस पूरे मामले मुख्यमंत्री के सामने रिपोर्ट रखी गई.

उधर भारतीय जनता पार्टी के नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि पुलिस और एसटीएफ अपना काम कर रही है. हमने पहले भी कहा है कि कानून के आधार पर ठोस कार्रवाई करेंगे. यह कार्रवाई भी संविधान के तहत है. अपराधियों के प्रति बीजेपी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति रहती है. पुलिस के माध्यम से और जानकारी मिलेगी. मुख्यमंत्री जी की कथनी और करनी में अंतर नहीं है, यह उसकी भी एक मिसाल है.

ब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया
इसके साथ ही डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमारा संकल्प है कि हम उत्तर प्रदेश से गुंडे माफिया और अपराधियों को खत्म करेंगे. अभी अभी घटना हुई है, जैसे ही पूरा विवरण आएगा उसे साझा करें. कोई भी ऐसा अपराधी जो अपराध करेगा वो प्रदेश में खुला नहीं घूमेगा. उत्तर प्रदेश कानून के माध्यम से सजा दिलाने में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है. उत्तर प्रदेश में कोई भी अपराधी अपराध करके बच नहीं पाएगा.

अशद के एनकाउंटर पर उमेश पाल के परिजनों ने कार्रवाई पर संतुष्टि जताई है और सीएम योगी का आभार जताया है. उमेश पाल की पत्नी ने कहा कि जो किया है वो अच्छा किया है. उमेश पाल की मां ने अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर कहा, “हम लोग तो पहले से चिल्ला रहे थे कि इनका एनकाउंटर किया जाए. लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं था. लेकिन हम अब मुख्यमंत्री का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं. जो भी हुआ है वो कानूनी तौर से हुआ है. आगे भी जो हैं उनके लिए भी प्रशासन काम कर रहा है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav