छत्तीसगढ़ में नि:संतान दंपति को बेचे गए बच्चे को महाराष्ट्र पुलिस ने छुड़ाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Mar 2023 09:18 PM
ऑडियो सुनें

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक नौ महीने के बच्चे को बचाया, जिसे पड़ोसी छत्तीसगढ़ के एक नि:संतान दंपति को बेच दिया गया था. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर से शिशु को बचाया.

उन्होंने बताया कि चार लोगों के एक गिरोह ने एक गरीब महिला से पैसे का वादा करके बच्चे को ले लिया और पिछले साल जून में रायपुर के एक नि:संतान दंपति को शिशु को बेच दिया था. गरीब महिला के पहले से दो बच्चे थे. अधिकारी ने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज तस्करी के मामलों में शहर की पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर चुकी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu