चीन ने द्वीप राष्ट्र की ओर 25 लड़ाकू विमान और तीन युद्धपोत भेजे : ताइवान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Mar 2023 07:25 PM
चीन ने द्वीप राष्ट्र की ओर 25 लड़ाकू विमान और तीन युद्धपोत भेजे : ताइवान
ऑडियो सुनें

ताइपे. ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन ने बुधवार को सुबह द्वीप राष्ट्र की ओर 25 लड़ाकू विमान और तीन युद्धपोत भेजे.
ताइवान के सबसे बड़े समर्थक अमेरिका और चीन के बीच ताइवान को लेकर तनाव चल रहा है. मंत्रालय ने कहा कि 25 में से 19 विमान ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुस गए, जबकि जहाजों की आवाजाही ताइवान स्ट्रेट में जारी थी. ताइवान का दावा है कि उसने लड़ाकू विमानों को खदेड़ने, जहाज भेजने और तटीय मिसाइल रक्षा प्रणालियों को ‘‘ निगरानी करने और जवाब देने’’ के लिए सक्रिय किया.

चीन इस तरह की घटनाओं को नियमित रूप से अंजाम देता है, जिसे ‘‘ग्रे जÞोन’’ रणनीति कहा जाता है. इसका मकसद डराना और ताइवान के उपकरणों का बेवजह इस्तेमाल कराना और सार्वजनिक रूप से उनका मनोबल तोड़ना है. ताइवान ने एफ-16 लड़ाकू विमान के अपने बेड़े को उन्नत करके, अमेरिका को 66 और विमान का आॅर्डर देकर, अन्य हथियारों की एक श्रृंखला की खरीद करते हुए और सभी पुरुषों के लिए सैन्य सेवा की अपनी अनिवार्य अवधि को चार महीने से एक वर्ष तक बढ़ाकर जवाबी कार्रवाई के लिए खुद को तैयार किया है. गौरतलब है कि चीन का दावा है कि ताइवान उसका हिस्सा है और वह विदेशी अधिकारियों की ताइवान यात्रा का विरोध करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu