पाकिस्तान में मेडिकल सिटी बनाने के लिए एक अरब डॉलर निवेश करना चाहता है चीन

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 14 Dec 2024 04:44 PM
पाकिस्तान में मेडिकल सिटी बनाने के लिए एक अरब डॉलर निवेश करना चाहता है चीन
ऑडियो सुनें

कराची: चीन के एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने यहां राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मुलाकात की और पाकिस्तान में एक मेडिकल सिटी स्थापित करने के लिए एक अरब डॉलर का निवेश करने में रुचि जताई है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान के चीन के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंध हैं, जिसने कई निवेशों और विकास परियोजनाओं के माध्यम से पाकिस्तान को समर्थन दिया है। इन परियोजनाओं में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना भी है, जिसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ‘जीवन रेखा’ कहा गया है।

बृहस्पतिवार को जरदारी के साथ बैठक के दौरान चीनी निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल ने कराची के धाबेजी आर्थिक क्षेत्र में मेडिकल सिटी बनाने में एक अरब डॉलर का निवेश करने की अपनी योजना की रूपरेखा प्रस्तुत की। यह आर्थिक क्षेत्र पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और वित्तीय केंद्र से बाहर है।

मेडिकल सिटी पाकिस्तान का पहला पूरी तरह से एकीकृत फार्मास्युटिकल और मेडिकल पारिस्थितिकी तंत्र होगा।
कोरंगी व्यापार एवं उद्योग संघ (केएटीआई) को धाबेजी आर्थिक क्षेत्र के संचालन का दायित्व सौंपा गया है। केएटीआई ने एक बयान में कहा कि चीनी निवेशकों द्वारा किया गया यह वादा दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों का एक उदाहरण है।

ंिसध सरकार और चीनी निवेशकों के समूह के बीच सफल वार्ता के बाद यह बैठक आयोजित की गई, जिसमें ंिसध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह और चीन के महावाणिज्यदूत भी शामिल हुए।
बयान के अनुसार, राष्ट्रपति जरदारी ने पाकिस्तान और चीन के बीच गहन आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital