चीन 2030 तक अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा चंद्रमा पर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 May 2023 08:31 PM
चीन 2030 तक अंतरिक्ष यात्रियों को भेजेगा चंद्रमा पर
ऑडियो सुनें

बीजिंग/जियुक्वान. चीन ने पश्चिमी देशों के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा के बीच वैज्ञानिक अन्वेषण के लिए 2030 तक चंद्रमा पर मानव मिशन भेजने की योजना की सोमवार को घोषणा की. यह घोषणा ‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) के उपनिदेशक लिन शिकियांग द्वारा ऐसे समय की गई जब चीन मंगलवार को अंतरिक्ष यात्रियों के तीसरे जत्थे को अपने अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की तैयारी कर रहा है.

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा कि कुल मिलाकर लक्ष्य 2030 तक चंद्रमा पर चीन के पहले मानव मिशन को भेजना और चंद्र वैज्ञानिक अन्वेषण तथा संबंधित तकनीकी प्रयोग करना है. चीन ने चंद्रमा पर अपना मानव मिशन भेजने की घोषणा ऐसे समय की है जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का लक्ष्य जमे हुए पानी के संबंध में दक्षिणी ध्रुव पर अन्वेषण के लिए 2025 तक चंद्रमा पर दूसरा मानवयुक्त मिशन भेजने का है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu