चीन का डीपसीक अमेरिकी उद्योगों के लिए सजग होने की चेतावनी: ट्रंप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jan 2025 08:27 PM
चीन का डीपसीक अमेरिकी उद्योगों के लिए सजग होने की चेतावनी: ट्रंप
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीनी ऐप डीपसीक का अचानक उदय कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी अमेरिकी कंपनियों के लिए सजग होने की चेतावनी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इन अमेरिकी कंपनियों को जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देने की जरूरत है.  डीपसीक का कहना है कि उसका कृत्रिम मेधा मॉडल, ओपनएआई के चैटजीपीटी और गूगल के जेमिनी जैसे अमेरिकी दिग्गजों के मॉडल के बराबर हैं. साथ ही डीपसीक का एआई ऐप तुलनात्मक रूप से काफी किफायती है. ट्रंप ने यह भी कहा कि डीपसीक एक सकारात्मक विकास है, क्योंकि यह किफायती है.
उन्होंने सोमवार को कहा, ”मैं चीन और चीन की कुछ कंपनियों के बारे में पढ. रहा हूं, जिनमें से एक विशेष रूप से एआई की तेज और बहुत कम खर्चीली तकनीक लेकर आ रही है. यह अच्छा है, क्योंकि आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. मैं इसे एक सकारात्मक कदम के रूप में देखता हूं.” उन्होंने कहा कि एक चीनी कंपनी के डीपसीक एआई बनाने की घटना अमेरिकी उद्योगों के लिए सजग होने की चेतावनी है, और इन कंपनियों को भी जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा पर ध्यान देने की जरूरत है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu