इलाज के बाद सीएम ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 15 Mar 2024 01:03 PM
इलाज के बाद सीएम ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट
ऑडियो सुनें

कोलकाता: बीते गुरुवार को अपने आवास पर टहलने के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी किसी कारणवश गिर गईं, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई है। हालांकि, राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल स्थिर है।

उन्होंने कहा, “69 वर्षीय बनर्जी, जिन्हें गुरुवार शाम दक्षिण कोलकाता में कालीघाट स्थित अपने आवास के अंदर गिरने के दौरान माथे और नाक पर गंभीर चोट लगी थी, उन्हें भी अच्छी नींद आई है और फिलहाल वह पहले से बेहतर हैं।

सभी जांच के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
अधिकारी ने शुक्रवार सुबह समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “सीएम की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। उन्हें रात में अच्छी नींद आई है और पूरी रात वरिष्ठ डॉक्टर ने उन पर कड़ी नजर रखी थी। आज सुबह एक बार फिर उनका चेकअप किया जाएगा और कुछ टेस्ट होंगे।”

बता दें कि बंगाल की सीएम के माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगाए गए हैं और अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा परीक्षणों के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

सभी जांच के बाद खतरे के बाहर सीएम ममता

एसएसकेएम अस्पताल के निदेशक मणिमॉय बंद्योपाध्याय ने कहा, “उसे मस्तिष्क पर चोट आई थी और उनके माथे तथा नाक पर गंभीर चोट लगी थी, जिससे काफी खून बहा था। शुरुआत में, हमारे संस्थान के न्यूरोसर्जरी, मेडिसिन और कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और उनके खतरे से बाहर बताया। तीन टांके लगाए गए थे, जिसमें दो टांके उनके माथे पर और एक उनकी नाक पर लगाया गया है। ईसीजी, इकोकार्डियोग्राम, सीटी-स्कैन और डॉपलर जैसी महत्वपूर्ण जांच भी कर ली गई हैं।”

अब तक नहीं दर्ज हुई शिकायत
इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने अभी तक मुख्यमंत्री के गिरने के संबंधित कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, उन्होंने कालीघाट इलाके में बनर्जी के आवास और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

एसएसकेएम अस्पताल द्वारा बताया गया है कि सीएम किसी धक्का के कारण गिर गई थी, इस पर पुलिस अधिकारी ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। यहां तक कि पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी भी नहीं दी गई है कि क्या वे सीएम का बयान दर्ज करने या इस संबंध में कोई स्वत: शिकायत दर्ज करने की योजना बना रहे थे।

सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही पुलिस
पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “अभी तक, सीएम के गिरने के संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है। हमने सीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।” उन्होंने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कोई सुरक्षा चूक हुई थी। बनर्जी को Z+ श्रेणी की सिक्योरिटी मिलती है और अधिकारियों की एक विशेष टीम उनकी सुरक्षा और यहां तक कि उनके आवास की भी देखभाल करती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav