पुरी के जगन्नाथ मंदिर में स्मार्टफोन ले जाने पर जनवरी से पूर्ण प्रतिबंध

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 15 Dec 2022 09:44 PM
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में स्मार्टफोन ले जाने पर जनवरी से पूर्ण प्रतिबंध
ऑडियो सुनें

पुरी. ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले महीने से मंदिर में स्मार्टफोन ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जाएगा. एसजेटीए के मुताबिक 13वीं शताब्दी के प्रसिद्ध मंदिर में यह प्रतिबंध एक जनवरी, 2023 से लागू होगा. एसजेटीए ने कहा कि पहले इसी तरह का प्रतिबंध केवल श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया था, लेकिन अब यह प्रतिबंध पुलिसर्किमयों सहित सभी के लिए लागू होगा.

इसमें कहा गया है कि मंदिर परिसर में प्रवेश करने से पहले सेवादारों को भी अपना स्मार्टफोन जमा करना होगा. एसजेटीए के मुख्य प्रशासक वीर विक्रम यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ लोगों के स्मार्टफोन की सुरक्षित अभिरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी.’’ हालांकि, अधिकारी और सेवादार सामान्य मोबाइल फोन ले जा सकते हैं, जिनमें फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की सुविधा नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu