लक्षद्वीप में कांग्रेस के हमदुल्ला सईद जीते

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 09:48 PM
लक्षद्वीप में कांग्रेस के हमदुल्ला सईद जीते
ऑडियो सुनें

कावारत्ती (लक्षद्वीप). कांग्रेस नेता हमदुल्ला सईद ने मंगलवार को लक्षद्वीप लोकसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा) के उम्मीदवार मोहम्मद फैजल पी पी को 2,647 मतों के अंतर से हराया. फैजल, लक्षद्वीप से मौजूदा सांसद हैं जबकि सईद पूर्व सांसद रहे हैं. इस निर्वाचन क्षेत्र पर जीत हासिल करने के लिए दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. सुबह जब मतगणना शुरू हुई तो कांग्रेस नेता आगे चल रहे थे.

मतगणना समाप्त होने पर सईद को 25,726 मत मिले जबकि फैजल को 23,079 मत प्राप्त हुए. लक्षद्वीप में कुल पंजीकृत 57,784 मतदाताओं में से 48,468 ने मतदान किया था. लक्षद्वीप में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu