कोंडागांव में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 10 Nov 2024 07:40 PM
कोंडागांव में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
ऑडियो सुनें

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में रविवार को 27 वर्षीय कांस्टेबल ने अपनी र्सिवस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कांस्टेबल के परिवार के एक सदस्य के हवाले से बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से ग्रस्त था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस की इकाई ‘बस्तर फाइटर्स’ के कांस्टेबल हरिलाल नाग ने सुबह उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के बरदा गांव में अपने घर में अपनी र्सिवस पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली.

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य उनके कमरे में पहुंचे और उन्हें वह बिस्तर पर मृत मिले. उन्होंने बताया कि धनोरा पुलिस थाने में तैनात नाग पास में ही स्थित गांव में अपने घर गए थे. अधिकारी ने बताया कि नाग के पिता ने पुलिस को बताया कि वह किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन इसके बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है.

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है. पिछले पांच महीनों में छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित विभिन्न बलों के सुरक्षार्किमयों द्वारा आत्महत्या की यह आठवीं घटना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu