न्यायालय का फैसला सरकारों को अपदस्थ करने के अभियान पर एक ‘‘जोरदार तमाचा’’ : आप

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र-दिल्ली सेवा विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले की बृहस्पतिवार को सराहना करते हुए कहा कि शीर्ष अदालत का यह निर्णय ‘‘असंवैधानिक तरीकों’’ से सरकारों को अपदस्थ करने के अभियान पर एक ‘‘जोरदार तमाचा’’ है. मुख्यमंत्री एवं पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस फैसले से दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी. उन्होंने ‘‘दिल्ली के लोगों के साथ न्याय करने’’ के लिए उच्चतम न्यायालय को ‘‘हार्दिक धन्यवाद’’ दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button