सीआरपीएफ प्रमुख ने राजौरी में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

जम्मू: केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जी.पी. ंिसह ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में अग्रिम इलाकों का दौरा किया और सुरक्षा स्थिति तथा बल की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ंिसह ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की और उन्हें आतंकवाद रोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था को लेकर बल की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के महानिदेशक का यह दो दिवसीय दौरा था जिसमें वह सीमावर्ती जिले के कालाकोट, कोपराटॉप और थानामंडी शिविर भी गए।

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के महानिदेशक ने सैनिकों की अभियानगत तैयारियों के अलावा समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। ंिसह ने कोपराटॉप में सीआरपीएफ की 237 बटालियन के तहत स्थापित नए ‘कोपरा काउंटर इंसर्जेंसी’ शिविर में जवानों से बातचीत की। कोपराटॉप वही जगह है जहां पिछले चार वर्षों के दौरान काफी आतंकवादी गतिविधियां देखी गई हैं।

उन्होंने अधिकारियों और जवानों से भी बातचीत की और अभियानों से जुड़े उनके अनुभव जाने। अधिकारियों ने बताया कि ंिसह ने स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन सुनिश्चित करते हुए कर्तव्य के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि उनके दौरे को आतंकवाद रोधी अभियानों में लगे सैनिकों का मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button