युवाओं को निराश कर रही है मौजूदा शिक्षा व्यवस्था: राहुल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 11 Sep 2026 03:19 PM
युवाओं को निराश कर रही है मौजूदा शिक्षा व्यवस्था: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था युवा पीढ़ी को निराश और लोगों को नाउम्मीद कर दिया है। उन्होंने 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह भी कहा कि प्रश्नपत्र लीक होने, ऊंची फीस और खराब बुनियादी ढांचे जैसी समस्याओं के कारण लाखों मेहनती युवा प्रभावित हो रहे हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ”भारत की शिक्षा व्यवस्था उस पीढ़ी को ही निराश कर रही है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए इसे बनाया गया था।” कांग्रेस नेता ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की शुरूआत उन लोगों की बात सुनने से होनी चाहिए, जो रोजाना इसकी खामियों का सामना करते हैं।

गांधी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से सवाल किया कि उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से उम्मीद क्यों खो दी है? उन्होंने लोगों से अपने अनुभव, संबंधित साक्ष्य और सुझाव साझा करने की अपील की तथा कहा कि मिलकर शिक्षा व्यवस्था में फिर से उम्मीद जगाई जा सकती है।

राहुल गांधी इन दिनों देश के अलग अलग हिस्सों में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम कर रहे हैं जिसमें वह छात्रों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों को उठाते हैं। वह अब तक ऐसे चार कार्यक्रमों को संबोधित कर चुके हैं तथा अगला कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav