उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत पीड़ादायक : मुर्मू

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत ‘अत्यंत पीड़ादायक’ है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तड़के मिर्जापुर जिले में श्रमिकों को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। दु?ख की इस घड़ी में, मैं शोकाकुल प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं तथा घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button