दिल्ली विस्फोट: कार चलाने वाले संदिग्ध की मां को डीएनए जांच के लिए पुलवामा बुलाया गया

श्रीनगर: पुलिस ने लाल किले के पास विस्फोट में इस्तेमाल कार चलाने के संदिग्ध व्यक्ति की मां को मंगलवार को डीएनए जांच के लिए जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बुलाया। यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने विस्फोट स्थल पर मिले अंगों से मिलान करने के लिए संदिग्ध की मां को डीएनए नमूने लेने के लिए बुलाया है।’’

उन्होंने बताया कि डॉ. उमर नबी कथित तौर पर उस हुंदै आई20 कार को चला रहा था जिसका इस्तेमाल सोमवार को दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र के पास हुए विस्फोट में किया गया था, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए थे। वह पुलवामा के कोइल गांव का रहने वाला था।

संदिग्ध के दो भाई अपनी मां के साथ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में इस्तेमाल कार की खरीद-फरोख्त से जुड़े तीन लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button