Delhi Chunav Result Live: दिल्ली में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत; पहली बार केजरीवाल और सिसोदिया आगे

Delhi Election Result 2025, Delhi Election Rujhan BJP vs AAP Live: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले अमर उजाला पर पढ़े।

Delhi Election Result Live Update: भाजपा को 50% से अधिक वोट- अतुल गर्ग
दिल्ली चुनाव में शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलने पर भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि भाजपा को 50% से अधिक वोट मिलेंगे और पार्टी सरकार बनाएगी।”

वीरेंद्र सचदेवा ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मतगणना के दौरान कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा आगे चल रही है, जबकि AAP पीछे चल रही है।

Delhi Election Result 2025: चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी भाजपा को बहुमत
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया।

Election Result Delhi: मुस्तफाबाद सीट से भाजपा आगे
मुस्तफाबाद सीट से भाजपा उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट 5700 वोटों से आगे हैं। इस सीट पर 24 राउंड वोटों की गिनती होगी। अभी एक राउंड की गिनती हुई है।

Delhi Election Result Live Update: भाजपा 50 सीटों पर आगे
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 50 सीटों पर आगे है। आप ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

Election Result Delhi: ‘भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है’
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कुशासन और उनका और उनकी पार्टी का भ्रष्टाचार जनता के सामने आया, जिसके कारण जनता ने सरकार बदलने का फैसला किया। भाजपा की विश्वसनीयता, अन्य राज्यों में विकास कार्य, केंद्र सरकार के पिछले 10 सालों के काम के कारण दिल्ली भाजपा को मौका दे रही है…भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।”

Election Live Delhi: चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 15 सीटों पर आगे
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा 15 सीटों पर आगे चल रही है, AAP 4 सीटों पर आगे है।

Election Result Delhi 2025: चुनाव आयोग के अनुसार, अभी तक सात सीटों पर भाजपा आगे
चुनाव आयोग के अनुसार, अभी तक सात सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं आम आदमी पार्टी तीन सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा इस समय करावल नगर, रोहतास नगर, विश्वास नगर, संगम विहार, त्रिनगर, किराड़ी और छतरपुर में आगे हैैं। वहीं बाबरपुर, राजिंदर नगर और सीलमपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी आगे हैं।

Delhi Election Result Time: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत
दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा 46 सीटों पर आगे है। आप ने 23 सीटों पर बढ़त बना रखी है। एक सीट पर कांग्रेस आगे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button