दिल्ली: लाल किले और जामा मस्जिद पर बम विस्फोट की फर्जी धमकी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Apr 2025 07:35 PM
दिल्ली: लाल किले और जामा मस्जिद पर बम विस्फोट की फर्जी धमकी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के लाल किले और जामा मस्जिद को निशाना बनाकर बम विस्फोट किए जाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बृहस्पतिवार सुबह गहन जांच की. हालांकि जांच के बाद धमकी फर्जी पायी गयी. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर स्मारक परिसर में बम होने की सूचना मिली और टीम तुरंत मौके पर पहुंच गईं.

उन्होंने कहा, ”हमने घटनास्थल पर दमकल का एक वाहन भेजा और वहां गहन तलाशी ली. हालांकि, घटनास्थल पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.” इस बीच, दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि सूचना मिलने पर बम निरोधक दल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने पूरे परिसर की गहन जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. पुलिस ने कहा कि यह एक फर्जी सूचना थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu