दिल्ली के फर्श बाजार में नल से पानी लेने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी की चाकू घोंपकर हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 Apr 2024 10:34 PM
दिल्ली के फर्श बाजार में नल से पानी लेने को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसी की चाकू घोंपकर हत्या
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में नल से पानी को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसी की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार को 15 वर्षीय एक किशोरी को पकड़ा है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता 34 वर्षीय महिला थी. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात 10.59 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी पत्नी के पेट में चाकू से वार किया गया है और उसे एम्बुलेंस की जरूरत है.

पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, ”कॉल पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीम गली नंबर दो भीकम सिंह कॉलोनी वाले स्थान पर पहुंची और उसने सोनी को उसके कमरे में घायल पाया. उसके बाएं हाथ पर दो-तीन घाव और पेट पर एक छोटा सा घाव था.”  सोनी को तुरंत हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जांच में पता चला कि सोनी और उसके पति सतबीर का पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था.

अधिकारी ने बताया कि शाम करीब साढ.े सात बजे सोनी का अपने पड़ोसी की पत्नी और बेटी से उनके घर की पहली मंजिल पर लगे नल से पानी को लेकर झगड़ा हो गया. कहासुनी के दौरान सोनी ने लड़की का हाथ मरोड़ दिया, जिससे लड़की को हेडगेवार अस्पताल में इलाज कराना पड़ा. लड़की को गैर-मेडिको लीगल केस (एमएलसी) रोगी के रूप में माना गया और उसके हाथ का एक्स-रे किया गया.

पुलिस उपायुक्त ने कहा, “इसके बाद लड़की और उसकी मां अपने घर लौट आईं और उनका सोनी और उसके पति सतबीर के एक फिर से झगड़ा हो गया. दोबारा हुए झगड़े के दौरान लड़की ने सोनी को चाकू घोंप दिया. अधिकारी ने कहा कि किशोरी को पकड़ लिया गया है और उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा.

दिल्ली में पानी को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत के बाद आतिशी ने उपराज्यपाल को लिखा पत्र

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक सार्वजनिक नल से पानी भरने को लेकर हुए झगड़े के बाद एक महिला की मौत की घटना के मद्देनजर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना को पत्र लिखकर दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के सीईओ को निलंबित करने का अनुरोध किया है.

आतिशी के पास जल मंत्रालय का भी प्रभार है. उन्होंने सक्सेना से ”मुख्य सचिव के अलावा वित्त विभाग, शहरी विकास विभाग और डीजेबी के अधिकारियों से हुई चूक की एक स्वतंत्र जांच शुरू करने” का आग्रह किया. उन्होंने दावा किया कि उनके (अधिकारियों के) कृत्यों के कारण 2023-24 वित्त वर्ष में ”डीजेबी में धन की कमी हो गई है और इसलिए वह बोरवेल बनाने जैसे आवश्यक कार्य करने में असमर्थ है.” आतिशी ने कहा, ”एक साल से अधिक समय हो गया…मुख्यमंत्री ने दिल्ली में जल आपूर्ति में सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिए थे और एक खाका पेश किया था.”

उन्होंने कहा, ”पिछले छह महीनों से हस्ताक्षरकर्ता ने पानी की आपूर्ति में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ और मुख्य सचिव को बार-बार निर्देश दिए, ताकि र्गिमयों की शुरुआत होने पर पानी की कमी न हो.” उन्होंने कहा, ”बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद, दिल्ली में इस जल संकट को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई.” अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी 34 वर्षीय पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने रविवार को 15 वर्षीय एक लड़की को गिरफ्तार किया.

आतिशी ने कहा, ”पानी की कमी के कारण फर्श बाजार में हुई हिंसा में एक महिला की मौत की इस चौंकाने वाली घटना के मद्देनजर माननीय उपराज्यपाल से अनुरोध है कि दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को 24 घंटे के भीतर निलंबित किया जाए क्योंकि उनकी निगरानी के बावजूद यह आपराधिक लापरवाही हुई.” उन्होंने कहा, ”2024 की र्गिमयों के लिए पानी की आपूर्ति में वृद्धि न करने के लिए जिम्मेदार डीजेबी और जीएनसीटीडी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार) के अन्य विभागों के सभी अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाए.” उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों के कृत्यों और नि्क्रिरयता के कारण दिल्ली में जनहानि हुई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu