‘फूट डालो और राज करो’ ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जहां भारत ‘ठीक नहीं’ है : ममता बनर्जी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 03 May 2022 07:44 PM
‘फूट डालो और राज करो’ ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जहां भारत ‘ठीक नहीं’ है : ममता बनर्जी
ऑडियो सुनें

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि “फूट डालो और राज करो की नीति” तथा “अलगाव की राजनीति” ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जहां देश “ठीक नहीं” है. रेड रोड पर ईद-उल-फÞतिर की नमाज में शामिल हुईं बनर्जी ने लोगों से ‘‘देश को बांटने और लोगों पर अत्याचार करने वाली ताकत’’ के खिलाफ लड़ाई लड़ने की अपील की. बनर्जी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नाम लिए बिना स्वर सम्राज्ञी दिवंगत लता मंगेशकर द्वारा गाए गए गीत ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान’ को उद्धृत किया. वह भाजपा पर चुनावी लाभ के लिए धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश का आरोप लगाती रही हैं.

बनर्जी ने रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए एकत्र हुए लगभग 14,000 लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “देश में हालात ठीक नहीं हैं. देश में चल रही फूट डालो और राज करो की नीति तथा अलगाव की राजनीति सही नहीं है. डरें नहीं और लड़ाई जारी रखें.” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि दो साल के अंतराल के बाद आप रेड रोड पर इस ऐतिहासिक ईद की नमाज के लिए इकट्ठे हुए हैं. ऐसा कहीं नहीं होता. न तो मैं, न ही मेरी पार्टी और न ही मेरी सरकार ऐसा कुछ करेगी जिससे आप दुखी हों.’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘ईर्ष्या करने वाले लोग हैं जो ंिहदुओं और मुसलमानों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए झूठ बोलते रहते हैं. डरो मत और लड़ाई जारी रखो.” बनर्जी ने लोगों से मिलकर रहने की अपील करते हुए यह भी कहा, ‘‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं आपसे आग्रह करूंगी कि आप उस ताकत के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हों जो देश को बांटना और लोगों पर अत्याचार करना चाहती है. हम मिलकर इसे देश से हटा देंगे.”

उन्होंने कहा, “खुश रहें और मुझ पर विश्वास रखें. मैं आज वादा करती हूं कि जब तक मैं जीवित हूं मैं लोगों के लिए लड़ूंगी चाहे वे मुस्लिम हों या ंिहदू या सिख या जैन. मुझे लड़ने की ताकत आपसे मिलती है.” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “वे बंगाल में लोगों के बीच एकता के कारण ईर्ष्या करते हैं और इसलिए वे मुझे गाली देते हैं. वे मुझे अपमानित करते रहते हैं लेकिन मैं डरती नहीं हूं. मुझे पता है कि कैसे लड़ना है.” ‘अच्छे दिन’ के भाजपा के नारे का जिक्र करते हुए बनर्जी ने लोगों को “असली अच्छे दिन” का आश्वासन दिया.

उन्होंने कहा, “आपके अच्छे दिन भी आएंगे. मुझे ‘झूठे अच्छे दिन’ नहीं चाहिए… मैं देश में एकता चाहती हूं. मुझे ‘सारे जहां से अच्छा ंिहदुस्तान हमारा’ चाहिए.” इससे पहले बनर्जी ने राज्य के लोगों को ईद की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ईद मुबारक! सभी के लिए ढेर सारी खुशियां, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना. प्रार्थना करें कि हमारी एकता एवं सद्भाव का बंधन और मजबूत हो. अल्लाह सभी का भला करे.’’ राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी कामना की कि त्योहार सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए. धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘ईद मुबारक! ‘ईद-उल-फितर’ के अवसर पर सभी को बधाई. यह त्योहार चारों ओर सुख, शांति और समृद्धि लाए.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu