दृश्यम 3: गोवा में स्टारकास्ट के साथ रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर, क्या अजय देवगन जीत पाएंगे आखिरी लड़ाई?

गोवा: अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम‘ और ‘दृश्यम 2‘ दर्शकों को खूब पसंद आई। अब इसकी तीसरी किस्त ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ आ रही है। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए फिल्म के ट्रेलर में क्या कुछ है खास।

परिवार को बचाने फिर लड़ेंगे अजय

अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आएंगे। यह किरदार फ्रेंचाइजी की शुरुआत से ही हिंदी वर्जन की कहानी का अहम हिस्सा रहा है। फिल्म की कहानी विजय और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गंभीर आपराधिक मामले में फंस जाते हैं। अपने परिवार को बचाने के लिए विजय की कोशिशें पिछली दोनों फिल्मों की कहानी का मुख्य हिस्सा रही हैं।

ट्रेलर में क्या खास? 

दृश्यम 3 का ट्रेलर काफी इंटेंस नजर आ रहा है। इस बार तब्बू इंसाफ नहीं, बल्कि अजय और उनके परिवार से बदला लेना चाहती हैं। इसी बीच तब्बू की ओर से उनके नए वकील की एंट्री होती है, जो प्रकाश राज का किरदार होने वाला है। वहीं फिल्म के आखिरी पार्ट में जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। वो फिल्म में एसपी क्राइम ब्रांच के किरदार में नजर आएंगे, जो अजय के परिवार को गिरफ्तार करने के लिए अपनी पूरी जान लगा देता है। ट्रेलर में वो एक सीन में कहते हैं, ‘तेरी इस पूरी क्रिमिनल फैमिली को सबके सामने ऐसे घसीटकर लेकर जाऊंगा ना कि कोई दोबारा ऐसा करने की सोचे भी तो उसकी रूह कांप उठे।’

 

वहीं एक सीन में अजय देवगन कहते हैं, ‘इस बार खतरा कब, कैसे और कहां से आएगा? बताना मुश्किल है। अब ये खेल दिमाग का नहीं, नसीब का बन चुका है।” इसका मतलब इस बार लड़ाई ज्यादा इंटेंस और कांटे की टक्कर की होने वाली है। अब देखना होगा कि इस लड़ाई में कौन जीतेगा।

 

पुरानी स्टारकास्ट के साथ नए किरदार की एंट्री

  • ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में पिछली फिल्मों की ज्यादातर स्टारकास्ट एक बार फिर नजर आएगी।
  • तब्बू एक बार फिर अपनी अहम भूमिका निभाएंगी, जबकि अजय देवगन मुख्य किरदार में लौटेंगे।
  • प्रकाश राज भी इस बार टीम का हिस्सा हैं और माना जा रहा है कि फिल्म में उनका रोल काफी महत्वपूर्ण होगा।
  • इसके अलावा श्रिया सरन और रजत कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
  • इस बार फिल्म में नए एक्टर की भी एंट्री हो रही है।
  • ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button