सुनसान सड़क पर ‘नमाज’ के लिए बस रोकने वाला चालक निलंबित, परिचालक की सेवा समाप्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 11:01 PM
सुनसान सड़क पर ‘नमाज’ के लिए बस रोकने वाला चालक निलंबित, परिचालक की सेवा समाप्त
ऑडियो सुनें

बरेली. उत्तर प्रदेश राज्­य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बरेली डिपो की जनरथ बस को रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर रोककर दो यात्रियों को ‘नमाज’ पढ.ने की अनुमति देने के मामले में बस चालक को निलंबित कर दिया गया है जबकि संविदा पर तैनात परिचालक की सेवा समाप्त कर दी गयी है. बरेली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) संजीव श्रीवास्तव ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

श्रीवास्तव ने बताया कि बरेली डिपो की एक जनरथ बस शनिवार रात करीब साढ.े सात बजे यात्रियों को लेकर सेटेलाइट बस स्टैंड से कौशांबी के लिए रवाना हुई थी. उन्होंने बताया कि बस पर नियमित चालक केपी सिंह और परिचालक मोहित यादव तैनात थे.
उन्होंने कहा, ”बरेली से निकलने के बाद चालक-परिचालक ने रामपुर से पहले सुनसान जगह पर शनिवार/रविवार की दरमियानी रात बस को रोक दिया था. काफी देर तक बस नहीं चलने पर यात्रियों ने इसका कारण पूछा तो पता लगा कि दो मुस्लिम यात्री उतरकर बीच सड़क पर नमाज पढ. रहे हैं.” श्रीवास्तव ने बताया, ”इस पर अन्य यात्रियों ने हंगामा किया. रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर बस रोक देने की मंशा पर सवाल उठाए.” उन्होंने बताया कि सत्येंद्र नामक यात्री ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर रविवार को उसे सार्वजनिक कर दिया था.

ट्विटर के जरिये परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से इसकी शिकायत की गई थी. इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी के निर्देश पर सोमवार को चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई. एआरएम संजीव श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि जनरथ बस रास्ते में रोक कर बीच सड़क पर नमाज पढ.वाने के मामले में शिकायत मिलने के बाद चालक को निलंबित किया गया है और संविदा पर तैनात परिचालक की सेवा समाप्त कर दी गई है.

हालांकि, यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री रविंद्र पांडेय ने कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए रोष जताया. पांडेय ने कहा कि एमडी का आदेश है कि किसी भी मामले में कार्रवाई से पहले आरोपी का पक्ष भी सुना जाना चाहिए. कई बार यात्री चालक-परिचालक पर दबाव बनाकर बस रुकवा लेते हैं. इस मामले में भी ऐसा हो सकता है, इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu