
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में इस साल 70 अरब डॉलर की गिरावट आई है जो मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी को हुए घाटे से भी ज्यादा है। अदाणी की संपत्ति 28 अरब डॉलर घटकर 53 अरब डॉलर रह गई है। इसमें 60 फीसदी की गिरावट आई है। यानी हर हफ्ते 3,000 करोड़ रुपये घटी है। इससे अमीरों की सूची में वे दूसरे स्थान से गिरकर 23वें पर आ गए हैं। अंबानी की संपत्ति 21 अरब डॉलर घटी है।



