नशे में धुत व्यक्ति ने भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल मैच देखते हुए छोटे भाई की हत्या की

अमरावती. महाराष्ट्र के अमरावती जिले में क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच देखते हुए शराब के नशे में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी और पिता को घायल कर दिया. पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, घटना अंजनगांव बाड़ी गांव में रविवार को उस समय हुई जब प्रवीण इंगोले टीवी पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच देखते हुए शराब पी रहा था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रवीण के पिता रमेश इंगोले (65) ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था, जिसके बाद आरोपी व्यक्ति ने पिता पर लोहे की छड़ से हमला कर दिया.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने छोटे भाई अंकित (28) पर भी छड़ से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि फाइनल मैच में भारत की हार, घटना की मुख्य वजह नहीं थी. उन्होंने बताया, ”ऐसा शराब के प्रभाव व गुस्से में हुआ.” पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button