पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज उनकी आवभगत होती है: योगी आदित्यनाथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 May 2024 07:24 PM
पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी, आज उनकी आवभगत होती है: योगी आदित्यनाथ
ऑडियो सुनें

आजमगढ़/जौनपुर/प्रतापगढ़/प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्ववर्ती सरकारों से मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की तुलना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, मगर आज अयोध्या में राम भक्तों की आवभगत होती है.

योगी ने रविवार को मेहनगर में आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दिनेश लाल ‘निरहुआ’, जौनपुर में कृपाशंकर सिंह और प्रतापगढ़ में संगम लाल गुप्ता के समर्थन में आयोजित अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. दिनेश लाल भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता हैं.

उन्होंने कहा, ह्लपहले आजमगढ़ की पहचान आतंक के गढ़ की बना दी गई थी, देश में कहीं भी आतंकी धमाके होते थे तो आजमगढ़ का नाम आता था, मगर बीते 10 साल में कहीं कोई आतंकी घटना नहीं हुई. आज तो पटाखा भी जोर से फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है.ह्व मुख्यमंत्री ने कहा, ह्लहमें आजमगढ़ को अभी बहुत कुछ देना है, इसे एक औद्योगिक सिटी बनाना है. यह फिल्म सिटी का केंद्र बनेगा जहां से ढेर सारे ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे (अभिनेत्री) जैसे कलाकार निकलेंगे.ह्व उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, ह्लवो लोग यहां पिकनिक मनाने आ रहे हैं और चुनाव बाद घूमने के लिए ब्रिटेन चले जाएंगे, क्योंकि वो बड़े लोग हैं.ह्व योगी ने मतदाताओं से अपील की कि आपको अपने बीच का जनप्रतिनिधि चुनना होगा.

मुख्यमंत्री ने वर्तमान सांसद और लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की तरीफ करते हुए कहा कि दो साल में निरहुआ ने आजमगढ़ के लिए जितना कार्य किया है, उतना काम कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं कर सकता. योगी ने कहा कि छठे चरण में आपको देश में सरकार बनाने के लिए अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजना है. चार चरणों के चुनावी रुझान और विपक्ष में मची खलबली तथा बौखलाहट उनकी हार को स्पष्ट प्रर्दिशत करती है. योगी ने कहा कि आप देश में कहीं भी चले जाइए, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता को हर व्यक्ति शक की निगाह से देखता है और लोग मानते हैं कि ये शरीफ तो नहीं होगा, जरूर कोई गुंडा बदमाश होगा.

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि सपा के समर्थक की तलाशी शुरू हो जाती है, लोग समझते हैं कि यह कुछ गड़बड़ करने आया होगा. उन्होंने कहा कि आज आजमगढ़ के लोगों को शक की निगाहों से नहीं देखा जाता और पहचान का संकट खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि मोदी जी ने देश की तकदीर और तस्वीर को बदल दिया है. मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, ह्लइस चुनाव में आपको सपा की जमानत जब्त करने का काम करना है. मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिनेश लाल ‘निरहुआ’ का आजमगढ़ से जीतना जरूरी है.ह्व जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के पक्ष में नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज, पट्टी नरेंद्रपुर, शाहगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्­यमंत्री योगी आदित्­यनाथ ने कहा कि ”सपा व कांग्रेस के रूप में रावण का जिन्न आज भी मौजूद है.”

उन्­होंने कहा, ”इनके कारनामे रावण जैसे हैं. कांग्रेस ने कहा था कि राम हुए ही नहीं. इनके बुद्धिदाता कहते हैं कि राम मंदिर भारत में नहीं बनना चाहिए. सपा ने रामभक्तों पर गोली चलवाई. अब इनके महासचिव (प्रोफेसर राम गोपाल यादव) कहते हैं कि राम मंदिर बेकार बना है.” योगी ने कहा कि इन पर जब प्रभु राम की कृपा नहीं हो रही तो यह ऐसा ही कहेंगे. उन्होंने कहा कि होगा वही, जो रामलला चाहेंगे और रामलला अपने भक्त मोदी को तीसरी बार सत्ता सौंपने का निर्णय ले चुके हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा, ”भय बिन होई न प्रीति. पाकिस्तान की बोली बदल गई है. उसे पता है कि यह मोदी का भारत है. घर में घुसकर मारता है.” मुगल काल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ‘औरंगजेब’ मुगल सल्तनत का सबसे क्रूर शासक था जिसने अपने भाई की हत्या की और पिता को कैद कर लिया. उन्होंने कहा कि लोग मानते हैं कि सपा-कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा प्रवेश कर गई है. हालांकि, उन्होंने यह भी दावा किया कि औरंगजेब की आत्मा दफन की जा चुकी है भाजपा उसे फिर से जीवित नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का ‘इंडी’ गठबंधन के रूप में एकजुट होना खतरे की घंटी का संकेत है.

इस चुनाव में एक धारा राम भक्तों की, दूसरी राम द्रोहियों की: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि इस चुनाव में दो धाराएं स्पष्ट हो चुकी हैं, एक रामभक्तों, राष्ट्र भक्तों, विकास की है तो दूसरी राम द्रोहियों, भारत विरोधियों, गरीब कल्याण विरोधियों की है जो आतंकवाद को पनपने देते हैं और देश के साथ गद्दारी करते हैं.

फूलपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी प्रवीण पटेल के समर्थन में बहरिया के सिकंदरा रउजा गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ”जब भी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) का गठबंधन होता है, जब भी दो लड़कों की जोड़ी मिलती है तो कोई न कोई अनर्थ करने के लिए मिलती है.” उन्होंने कहा, ”जब सपा प्रदेश में और कांग्रेस केंद्र की सत्ता में थी तब अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला हुआ. काशी में संकट मोचन मंदिर पर आतंकी हमला हुआ. अखिलेश एक ओर राम भक्तों पर गोली चलाने का समर्थन करते हैं, दूसरी ओर आतंकियों पर दायर मुकदमों को भी वापस लेते हैं.”

फूलपुर के पड़िला महादेव में विपक्षी दलों के समूह ‘इंडिया’ की संयुक्त रैली में भाषण दिए बगैर अखिलेश यादव और राहुल गांधी के वापस लौटने पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ह्लदो लड़कों की जोड़ी यहां से बैरंग लौटी है. यह जोड़ी यहां जोर आजमाइश करने आई थी, लेकिन फूलपुर की जनता ने उन्हें आसमान दिखा दिया है.” सपा के एक नेता ने बताया कि मंच पर भारी भीड़ के चढ़ने की वजह से पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सभा को संबोधित नहीं किया और वे वापस चले गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu