शराब घोटाला मामले में ईडी ने झारखंड के वित्त मंत्री के बेटे और अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 23 Aug 2023 12:57 PM
शराब घोटाला मामले में ईडी ने झारखंड के वित्त मंत्री के बेटे और अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे…
ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड में कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी के अधिकारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सुरक्षा घेरे के साथ झारखंड की राजधानी रांची के अलावा दुमका, देवघर और गोड्डा जिलों में लगभग 34 परिसरों की तलाशी ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि चूंकि पिता और पुत्र एक ही स्थान पर रहते हैं, इसलिए वित्त मंत्री के परिसर पर भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav