ईडी की छापेमारी, ‘सोरेन सरकार चोरी में माहिर, झारखंड को खोखला कर देंगे’ : भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 07 May 2022 08:47 PM
ईडी की छापेमारी, ‘सोरेन सरकार चोरी में माहिर, झारखंड को खोखला कर देंगे’ : भाजपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. झारखंड में मनरेगा कोष में कथित गबन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के बाद भाजपा ने शनिवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला. भाजपा ने आरोप लगाया कि सोरेन नीत झारखंड सरकार चोरी में माहिर है और वे सार्वजनिक संसाधनों को लूटकर राज्य को खोखला कर देंगे.

ईडी ने झारखंड के खूंटी जिले में मनरेगा कोष में 18 करोड़ रुपये से अधिक के कथित गबन से जुड़े धन शोधन के एक मामले में झारखंड की खनन सचिव पूजा ंिसघल और उनके परिवार के परिसर सहित कई अन्य ठिकानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की थी.
भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने आरोप लगाया, ”मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले विभाग में जिस तरह से जनसंसाधनों को लूटा जा रहा है, वह हैरान करने वाला है. मीडिया में आई खबरों के अनुसार 150 करोड़ रुपये से अधिक के इस महाघोटाले में चुप्पी साधना, कोई जवाब नहीं है.”

राज्य में अक्सर झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया, ” चोरी, झारखंड में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की विशेषता है. कड़ी निगरानी आवश्यक है अन्यथा यह सरकार झारखंड को भीतर से खोखला कर देगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu