दिल्ली में मनाई गई ईद, जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 11 Apr 2024 12:54 PM
दिल्ली में मनाई गई ईद, जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में मुस्लिम समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। ईद-उल-फितर पर्व रमज़ान महीना संपन्न होने पर मनाया जाता है।

दिल्ली की 17वीं सदी की जामा मस्जिद में सुबह की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। चांदनी चौक, मीना बाजार और दरीबा कलां सहित जामा मस्जिद के आसपास के बाजारों में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने त्योहार के लिए जमकर खरीदारी की।

जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद स्थानीय निवासी मोहम्मद गुफरान अफरीदी ने कहा, “इस्लाम का संदेश है कि सभी धर्मों के लोगों को प्रेम और स्रेह के साथ रहना चाहिए। यही ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ है। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है।” केरल और लद्दाख में बुधवार को ईद मनाई गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह 11 अप्रैल को मनाई जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav