नारायणपुर जिले से आठ नक्सली गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Mar 2023 06:38 PM
ऑडियो सुनें

नारायणपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आठ नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि इस महीने की 22 तारीख को सुरक्षा बलों को ओरछा थाना क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया गया था. उन्होंने बतया कि दल जब क्षेत्र में था तब नक्सली सुरक्षा बलों को देखकर छिपने लगे, लेकिन सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों से आपत्तिजनक पोस्टर, बिजली के तार, बैटरी, फावड़ा, सब्बल और अन्य सामान बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सड़क काटकर आवागमन बाधित करने तथा अन्य नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu