इटावा में दो बच्चियों की हत्या के मामले में उनकी बड़ी बहन गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Oct 2023 09:51 PM
इटावा में दो बच्चियों की हत्या के मामले में उनकी बड़ी बहन गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

इटावा. इटावा जिले के बलरई थाना इलाके में चार और सात वर्षीय दो सगी बहनों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने के मामले उन्हीं की बड़ी बहन को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में उसने कुबूल किया है कि अपने प्रेमी के साथ अंतरंग पलों के दौरान उसकी बहनों ने उसे देख लिया था इसलिये उसने उनकी हत्या कर दी.

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सत्यपाल सिह ने संवाददाताओं को बताया कि बलरई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रविवार की शाम साढ.े छह से सात बजे के बीच जयवीर सिंह पाल नामक व्यक्ति के घर में उसकी बेटियों सुरभि (सात) तथा रोशनी (चार) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी थी.

उन्होंने बताया कि पुलिस को शुरू से ही इस घटना में परिवार के ही किसी करीबी व्यक्ति पर शक था. मामले की तफ्तीश के दौरान दोनों बच्चियों की बड़ी बहन 20 वर्षीय अंजलि पर पुलिस को शक हुआ. उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

सिंह ने बताया कि अंजलि ने पूछताछ में बताया है कि हाल ही में उसकी दोनों बहनों ने उसे और उसके प्रेमी को अंतरंग पलों के दौरान देख लिया था. उस वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे. भेद खुलने न पाये, इसलिये उसने अपनी दोनों बहनों की फावड़े से हत्या कर दी.

अंजलि ने वारदात के बाद फावड़ा धोया और अपने कपड़े साफ किये थे मगर फोरेंसिक जांच में फावड़े और आरोपी के कपड़ों पर खून के निशान पाए गए. सिंह ने बताया कि अंजलि की निशानदेही पर घर में रखा फावड़ा बरामद किया गया जिससे कथित तौर पर हत्या की गई थी. उन्­होंने कहा कि मामले में विस्तृत छानबीन की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu