‘फर्जी मतदाताओं’ का पता लगाने के लिए निर्वाचन आयोग अपने सॉफ्टवेयर में नया विकल्प लाएगा

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 18 Mar 2025 03:59 PM
‘फर्जी मतदाताओं’ का पता लगाने के लिए निर्वाचन आयोग अपने सॉफ्टवेयर में नया विकल्प लाएगा
ऑडियो सुनें

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस द्वारा ‘फर्जी मतदाताओं’ का मुद्दा उठाए जाने के बीच निर्वाचन आयोग ने ‘फर्जी मतदाताओं’ का पता लगाने के लिए अपने सॉफ्टवेयर में एक नया विकल्प शुरू करने का फैसला किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि नये विकल्प से निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किसी विशेष निर्वाचन फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबर पर एक से अधिक नाम तो नहीं हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस निर्णय के बारे में सूचित कर दिया गया है।’’

अधिकारी ने बताया कि राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को सोमवार को एक पत्र भेजकर उन्हें ‘डुप्लीकेट ईपीआईसी नंबर’ को सही करने के लिए एक नये मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के निर्वाचन अधिकारी या जिला ईआरओ अपने स्तर पर मतदाताओं के पहचान पत्र या ईपीआईसी नंबर नहीं देख पाते थे और इस तरह वे अन्य राज्यों में समान ईपीआईसी नंबर वाले मतदाताओं के नाम नहीं देख पाते थे। अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में सुधार का काम 21 मार्च तक पूरा करने का आदेश दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital