Election Results 2023 Live: रुझानों में एमपी-राजस्थान में भाजपा को बहुमत, छत्तीसगढ़ तेलंगाना में कांग्रेस आगे

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Dec 2023 10:04 AM
Election Results 2023 Live: रुझानों में एमपी-राजस्थान में भाजपा को बहुमत, छत्तीसगढ़ तेलंगाना में कांग्रेस आगे
ऑडियो सुनें

Vidhan Sabha Election Results 2023 Live, Assembly Results at Eci.gov.in: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा ने बहुमतके आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है और तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीतती दिख रही है।

Telangana Election Result: तेलंगाना सांसद बोले हमें- भाजपा, एआईएमआईएम का समर्थन मिलेगा
तेलंगाना में बीआरएस के सांसद के केशवा राव ने कहा कि मैं आंकड़ों में नहीं जाऊंगा क्योंकि मैं सर्वे को कम नहीं आंक रहा। आपके पास अपने आंकड़े हैं और हमारे पास हमारे आंकड़े हैं। सर्वे में भले ही कांग्रेस को बहुमत दिया गया है लेकिन मेरे हिसाब से बीआरएस को बहुमत मिलेगा। कांग्रेस अकेले लड़ाई लड़ रही है और उनके पास किसी का समर्थन नहीं है। उन्हें सारी सीटें अकेले दम पर लानी हैं लेकिन भाजपा और एआईएमआईएम हमें समर्थन देंगे।

Assembly Election Result Live: मध्य प्रदेश और राजस्थान में अभी तक भाजपा को बहुमत
मध्य प्रदेश में सुबह साढ़े नौ बजे तक के रुझानों में भाजपा 130, कांग्रेस 96 और अन्य चार सीटों पर आगे हैं।

राजस्थान में भाजपा 105, कांग्रेस 80 और 14 सीटों पर अन्य आगे हैं।

छत्तीसगढ़ में भाजपा 45 और कांग्रेस 43 सीटों पर आगे चल रही है। दो सीटों पर अन्य आगे हैं।

तेलंगाना में कांगेस 63, बीआरएस 46, भाजपा पांच और पांच सीटों पर ही अन्य आगे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news