लॉरी से टकराने के बाद बेपटरी हुए ट्रेन के इंजन में लगी आग…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 04 Dec 2023 04:18 PM
लॉरी से टकराने के बाद बेपटरी हुए ट्रेन के इंजन में लगी आग…
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन, लॉरी (सामान ढोने वाला वाहन) से टकराने के बाद बेपटरी हो गया और उसमें आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लॉरी एक रेलवे क्रॉंिसग को पार करते वक्त पटरी पर आ गई थी।

उन्होंने बताया कि पूर्वी रेलवे (ईआर) के मालदा संभाग में धुलियान गंगा और बल्लालपुर स्टेशन के बीच सोमवार तड़के हुई इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईआर अधिकारी ने बताया कि लॉरी क्रॉंिसग का दरवाजा तोड़कर पटरी पर आ गई और तभी कोलकाता-राधिकापुर एक्सप्रेस वहां से गुजरी।

उन्होंने बताया कि लॉरी से टकराने के बाद इंजन के चार पहिये पटरी से उतर गए और आग लग गई, जिसकी वजह से आने-जाने वाले मार्ग पर बाधा उत्पन्न हो गई। अधिकारी ने बताया कि इंजन को तुरंत ट्रेन से अलग कर दिया गया और दमकल विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया।

अधिकारी के मुताबिक, दुर्घटना के परिणामस्वरूप मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसकी वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, कुछ के मार्ग परिर्वितत कर दिए गए या फिर गंतव्य स्थान से पहले ही यात्रा को समाप्त कर दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav