सांसद बनने के बाद भी प्रदेश और यहां के लोगों से उनका स्नेह हमेशा की तरह बरक़रार रहेगा: बृजमोहन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Mar 2024 12:26 PM
सांसद बनने के बाद भी प्रदेश और यहां के लोगों से उनका स्नेह हमेशा की तरह बरक़रार रहेगा: बृजमोहन
ऑडियो सुनें

रायपुर: लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाये जानें के बाद प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर और छत्तीसगढ़ के लोगों से अपने जुड़ाव को सामने रखते हुए बड़ा बयान दिया हैं।

उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली का रहवासी नहीं होने वाला हुं, मैं रायपुर में ही रहूंगा। आगे उन्होंने कहा हैं कि सांसद बनने के बाद भी प्रदेश और यहां के लोगों से उनका स्नेह हमेशा की तरह बरक़रार रहेगा।

गौरतलब हैं कि बृजमोहन का बयान उस वक़्त आया हैं जब कांग्रेस उनके उम्मीदवारी पर तीखे तंज कस रही हैं। पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने तो यहाँ तक कह दिया था कि बीजेपी उनसे प्रदेश की राजनीति नहीं कराना चाहती।

बता दे कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने तीन दिन पहले ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में भाजपा ने 195 लोकसभा सीटों से उम्मीदवारों की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा की पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं। भाजपा की पहली लिस्ट में 28 महिलाएं हैं, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित जनजाति से 18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवार शामिल हैं।

सांसद बनने के बाद भी प्रदेश और यहां के लोगों से उनका स्नेह हमेशा की तरह बरक़रार रहेगा: बृजमोहन

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav