
मास्को: रूस में विस्फोटक बनाने वाले एक कारखाने में शुक्रवार को हुए धमाके में छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। आपात सेवा के अधिकारी ने यह जानकारी दी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने आपात सेवा के अधिकारियों के हवाले से खबर दी है कि रुस के समारा क्षेत्र में स्थित प्रोम्सिन्तेज कारखाने की एक कार्यशाला में एक उपकरण को नष्ट करने के दौरान यह विस्फोट हुआ।
खबर के अनुसार, विस्फोट के बाद वहां आग नहीं लगी। प्रोम्सिन्तेज कारखाना रूस में औद्योगिक विस्फोटक बनाने वाला मुख्य इकाई है। यह समारा क्षेत्र के चापायेव्स्क में स्थित है।



