उतरते समय रॉकेट में आग लगने के बाद एफएए ने स्पेसएक्स को उड़ान भरने से रोका

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 29 Aug 2024 12:28 PM
उतरते समय रॉकेट में आग लगने के बाद एफएए ने स्पेसएक्स को उड़ान भरने से रोका
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: अंतरिक्ष क्षेत्र की निजी कंपनी स्पेसएक्स के बूस्टर रॉकेट के बुधवार को नीचे उतरते समय आग की चपेट में आने के बाद कंपनी के प्रक्षेपण रोक दिए गए हैं। अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने फ्लोरिडा तट पर तड़के हुई दुर्घटना के बाद कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट को उड़ान भरने से रोक दिया और जांच के आदेश दिए। इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

अभी यह नहीं बताया जा सकता कि स्पेसएक्स की आगामी ‘क्रू’ उड़ानों पर इसका कितना असर होगा। बूस्टर रॉकेट ने ‘केप कैनवरल स्पेस फोर्स स्टेशन’ से उड़ान भरी और सभी 21 स्टारंिलक इंटरनेट उपग्रहों को कक्षा में पहुंचा दिया लेकिन बूस्टर में समुद्री मंच पर उतरने के कुछ ही क्षणों बाद आग लग गई। यह पिछले कई वर्षों में हुई पहली ऐसी दुर्घटना है।

इस विशेष बूस्टर ने 23वीं बार उड़ान भरी थी जो स्पेसएक्स के लिए एक रिकॉर्ड है। एफएए ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में कंपनी के निष्कर्षों और सुधारात्मक कार्रवाई को उसे स्वीकृत करना होगा। इसके बाद ही स्पेसएक्स को ‘फाल्कन 9’ के प्रक्षेपण की मंजूरी मिल सकेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav