मुख्यमंत्री विजय के निजी अंगरक्षक पर अन्ना द्रमुक नेता ने उठाया सवाल, सरकार से मांगा स्पष्टीकरण

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 03 Jun 2026 03:14 PM
मुख्यमंत्री विजय के निजी अंगरक्षक पर अन्ना द्रमुक नेता ने उठाया सवाल, सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
ऑडियो सुनें

चेन्नई: अन्ना द्रमुक नेता आई. एस. इनबादुरई ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर ंिचताएं जताईं और सवाल उठाया कि व्यापक बहुस्तरीय सरकारी सुरक्षा मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री निजी अंगरक्षक पर क्यों निर्भर हैं। पूर्व विधायक इनबादुरई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एक विशेष ”कोर सेल” सहित एक अत्यंत सख्त आधिकारिक सुरक्षा घेरा पहले ही स्थापित कर लिया है।

इनबादुरई ने अपनी पोस्ट में पूछा, ”जब सरकार द्वारा कोर सेल सहित आधिकारिक सुरक्षा के कई स्तर उपलब्ध कराए गए हैं, तो मुख्यमंत्री एक निजी अंगरक्षक के साथ क्यों घूम रहे हैं?” अन्ना द्रमुक नेता ने यह भी सवाल उठाया कि क्या निजी अंगरक्षक पर यह निर्भरता इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री को राज्य पुलिस विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास नहीं है।

संस्थागत सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर विशेष ंिचता व्यक्त करते हुए इनबादुरई ने पूछा कि क्या किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री के साथ हर समय ”बॉडीगार्ड” के रूप में रहने की अनुमति देना स्थापित दिशा निर्देशों के अनुरूप है, जो सरकार की आधिकारिक सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा नहीं है।
उन्होंने यह भी सवाल किया कि आखिर किस कानूनी और प्रक्रियागत आधार पर एक निजी व्यक्ति को आधिकारिक सुरक्षा व्यवस्था के अत्यंत संवेदनशील ”एक्सेस कंट्रोल जोन” में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

इसे शारीरिक सुरक्षा और सूचना सुरक्षा दोनों से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा बताते हुए अन्ना द्रमुक नेता ने तमिलनाडु सरकार से इस मामले में औपचारिक स्पष्टीकरण देने की मांग की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav