शिवकुमार समेत 14 मंत्री थोड़ी देर में लेंगे शपथ; लोक भवन पहुंचे खरगे और राहुल गांधी

कर्नाटक: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित डीके शिवकुमार अपने आवास से शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हो गए हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह आज शाम 4:05 बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां वह कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

धर्मगुरुओं ने शिवकुमार से मुलाकात की
कई धर्मगुरुओं ने कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की, जब वे उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए लोक भवन पहुंचे।

खरगे, राहुल और शिवकुमार लोक भवन पहुंचे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता डीके शिवकुमार लोक भवन पहुंचे। डीके शिवकुमार कुछ ही देर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, भावी मुख्यमंत्री शिवकुमार और पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर, खरगे व राहुल गांधी का बंगलूरू में स्वागत करते नजर आए। जी परमेश्वर उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

सोनिया गांधी ने शिवकुमार को फोन पर दीं शुभकामनाएं
कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने उन्हें फोन पर शुभकामनाएं दी हैं। शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी को भरोसा दिलाया है कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, सोनिया गांधी ने मुझे फोन किया। शुरू से ही उन्हें मुझ पर बहुत भरोसा रहा है। उन्होंने मुझे राज्य में पार्टी का अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं और सभी को साथ लेकर चलने को कहा। उन्हें मुझ पर विश्वास है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा। डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजकर 5 मिनट पर मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्हें राज्यपाल थावरचंद गहलोत लोक भवन के ग्लास हाउस में शपथ दिलाएंगे। उनके साथ 13 अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button