पारा 44 डिग्री पर पंखे, कूलर फेल

रायपुर. प्रदेश में गर्मी चरम पर है.अधिकतम तापमान 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है. दिन के साथ-साथ अब रात भी तप रही है. पंखे, कूलर भी गर्म हवा फेंक रहे हैं. बुधवार को रायपुर काअधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस था. इसी तरह अधिकतम तापमान बिलासपुर मे 43, दुर्ग मे 43.6, राजनांदगांव मे 44, पेण्ड्रारोड मे 42.9, अंबिकापुर मे 40.3 और जगदलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. तेजधूपऔर गर्महवा के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित है.दोपहर में सड़कें खाली – खाली रहती हैं. शाम होते ही सड़कोें पर भीड़ बढ़ जाती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button