किसान प्रतिदिन 27 रुपये, जबकि प्रधानमंत्री का एक मित्र हर दिन 1600 करोड़ रुपये कमा रहा है: प्रियंका गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 26 Feb 2023 05:09 PM
ऑडियो सुनें

भाजपा नीत केंद्र सरकार जांच एजेंसियों के जरिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है: प्रियंका गांधी ने रायपुर की रैली में कहा.

किसान प्रतिदिन 27 रुपये कमा रहे, जबकि प्रधानमंत्री का एक मित्र हर दिन 1600 करोड़ रुपये कमा रहा है: प्रियंका गांधी.

विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की उम्मीद : प्रियंका गांधी वाद्रा

नवा रायपुर. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को यहां कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विरोधी सभी पार्टियों से एकजुट होकर लड़ने की उम्मीद है, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है. उन्होंने पार्टी के 85वें महाधिवेशन में यह टिप्पणी की.

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘चुनाव में एक साल बचे हैं…जितनी पार्टियां हैं, जिनकी विचारधारा इनसे (भाजपा) विपरीत है, उनसे उम्मीद है कि एकजुट होकर लड़े, लेकिन सबसे ज्यादा उम्मीद कांग्रेस से है.’’ उन्होंने कहा कि संगठन को लेकर कई चुनौतियां है जिनसे निपटना है और गांव-गांव तक जाकर लोगों से मिलना होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का संदेश और सरकार की ‘विफलताओं’ को लोगों तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से कांग्रेस की विचारधारा की लंबी लकीर खींचकर दिखाई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu