फवाद खान-वाणी कपूर की ‘अबीर गुलाल’ 29 अगस्त को भारत के अलावा दुनिया भर में रिलीज होगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 11 Aug 2025 03:58 PM
फवाद खान-वाणी कपूर की ‘अबीर गुलाल’ 29 अगस्त को भारत के अलावा दुनिया भर में रिलीज होगी
ऑडियो सुनें

मुंबई: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत में रिलीज नहीं हो पायी पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और वाणी कपूर अभिनीत फिल्म “अबीर गुलाल” अब 29 अगस्त को भारत को छोड़कर दुनियाभर के सिनोमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘‘अबीर गुलाल’ अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सहित 75 से अधिक देशों के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’’ सूत्र ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, “‘अबीर गुलाल’ भारत को छोड़कर दुनिया भर में 29 अगस्त को रिलीज होगी। यह ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, कनाडा, आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे 75 से अधिक देशों में रिलीज हो रही है।”

आरती एस बागड़ी द्वारा निर्देशित यह फिल्म भारत में नौ मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद इसे लेकर भारी विवाद शुरू हो गया था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

‘आॅल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (एआईसीडब्ल्यूए) और फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) सहित कई व्यापार संगठनों ने भारतीय फिल्म उद्योग में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की अपनी मांग दोहराई थी। इस विवाद के बाद फिल्म की रिलीज रद्द कर दी गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital