फिनलैंड मंगलवार को नाटो का 31वां सदस्य बन जाएगा: नाटो प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Apr 2023 07:29 PM
फिनलैंड मंगलवार को नाटो का 31वां सदस्य बन जाएगा: नाटो प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग
ऑडियो सुनें

ब्रसेल्स. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के प्रमुख जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि फिनलैंड मंगलवार को इस सैन्य गठबंधन का 31वां सदस्य बनेगा. स्टोल्टेनबर्ग ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कल से फिनलैंड सैन्य गठबंधन का पूर्ण सदस्य होगा.’’ उन्होंने कहा कि नाटो के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक ब्रसेल्स में होगी और फिनलैंड की सदस्यता का समर्थन करने वाला अंतिम देश तुर्किये अपने आधिकारिक दस्तावेज अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ंिब्लकन को सौंपेगा.

स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि वह उसके बाद फिनलैंड को भी ऐसा करने के लिए आमंत्रित करेंगे. फिनलैंड का ध्वज शामिल करने के लिए ध्वजारोहण समारोह नाटो के मुख्यालय में मंगलवार अपराह्न में आयोजित किया जाएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu