दिल्ली एम्स के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 07 Aug 2023 03:51 PM
दिल्ली एम्स के एंडोस्कोपी कक्ष में लगी आग, कोई हताहत नहीं
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की पुरानी ओपीडी की दूसरी मंजिल पर एंडोस्कोपी कक्ष में सोमवार को अचानक आग लग गई। कक्ष में मौजूद सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटनास्थल के दृश्यों में खिड़कियों से काला धुंआ निकलता दिखाई दे रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि एम्स की मुख्य इमारत की दूसरी मंजिल पर पुरानी राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर आग लग गई। उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल पर पहुंची दमकल की 13 गाड़ियों ने दोपहर करीब एक बजे आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल वाली जगह तलाशी अभियान चल रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एम्स सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के लिए अस्पताल के भूमिगत टैंक के पानी का भी इस्तेमाल किया गया। उन्होंने बताया कि आग पुरानी ओपीडी की दूसरी मंजिल पर आपातकालीन वार्ड के ऊपर बने एंडोस्कोपी कक्ष में लगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav