बेंगलुरू में पहले 3डी डाकघर का उद्घाटन..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 01:23 PM
बेंगलुरू में पहले 3डी डाकघर का उद्घाटन..
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बेंगलुरू में 3डी ंिप्रंिटग तकनीक से निर्मित भारत के पहले डाकघर का उद्घाटन किया। डाक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के कैम्ब्रिज लेआउट में 1,021 वर्ग फुट क्षेत्र में निर्मित डाकघर के उद्घाटन के बाद वहां कामकाज शुरू हो जाएगा।

डाक अधिकारियों के अनुसार, इस डाकघर का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने किया है जबकि आईआईटी मद्रास ने इसके लिए तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। उद्घाटन के बाद वैष्णव ने कहा, ह्लविकास की भावना, अपनी तकनीक विकसित करने की भावना, कुछ ऐसा करने की भावना जिसे पहले के समय में असंभव माना जाता था- यही इस समय की परिभाषित विशेषता है।

डाकघर की संपूर्ण निर्माण गतिविधि 45 दिन में पूरी की गई। पारंपरिक तरीके से इसे बनाने में लगभग छह से आठ महीने लग जाते। लागत और समय की बचत 3डी-कंक्रीट ंिप्रंिटग तकनीक को पारंपरिक भवन निर्माण प्रणाली का एक व्यवहार्य विकल्प बनाती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav