नवी मुंबई में घायल अवस्था में मिले विदेशी नागरिक की मौत

मुंबई. नवी मुंबई में एक आवासीय इमारत के पास गंभीर रूप से घायल पाए गए एक अज्ञात विदेशी नागरिक की रविवार शाम एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति सानपाडा के सेक्टर-1 में संदिग्ध रूप से घूमता मिला था. उसके पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले और उसकी राष्ट्रीयता अब तक पता नहीं चल पाई है.

उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि वह नशे की हालत में था और इमारत के गेट के ऊपर से कूदने की कोशिश करते समय नीचे गिर गया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. अधिकारी के अनुसार, उसे गंभीर चोटें आई थीं. शुरुआत में उसे वाशी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या आपराधिक साजिश की संभावना से इनकार किया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button