‘वास्तव में सीखी चीजों को भुला रहा हूं’ : राहुल से समानता वाली टिप्पणी पर सिंधिया ने कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Jul 2023 07:41 PM
‘वास्तव में सीखी चीजों को भुला रहा हूं’ : राहुल से समानता वाली टिप्पणी पर सिंधिया ने कहा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक सोशल मीडिया उपयोगकर्ता द्वारा एक रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ उनकी बातचीत और आम लोगों के साथ राहुल गांधी के सीधे संवाद के बीच समानता को लेकर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस नेता पर कटाक्ष किया है. कांग्रेस के पूर्व नेता सिंधिया ने बृहस्पतिवार को ग्वालियर में रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ बातचीत का एक वीडियो ट्विटर पर अपलोड किया था.

उन्होंने ट्वीट किया, “स्वादिष्ट भोजन खाने के साथ-साथ जरूरी है खानसामा से मिलना. आज ग्वालियर प्रवास के दौरान एक रेस्तरां के युवा कर्मचारियों से मिला और खाने एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की.ह्व सिंधिया के ट्वीट व वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने कहा, ह्लराहुल गांधी से सीख रहे हैं. अच्छा है.” सिंधिया ने दो शब्दों में जवाब दिया, “एक्चवली अनर्लिनंग (वास्तव में सीखी हुई चीजों को भुला रहा हूं).” ट्विटर उपयोगकर्ता ने फिर से सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा, “जब मैं आप दोनों की तुलना करता हूं. वह (गांधी) आपसे ज्यादा जमीनी, विनम्र, सच्चे और ईमानदार लगते हैं महाराज. इसलिए उनसे सीखने में कोई बुराई नहीं है.” कांग्रेस में रहने के दौरान गांधी के करीबी माने जाने वाले सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा देकर मार्च 2020 में भाजपा का दामन थाम लिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu