12वीं पास व्यक्ति से शादी के कारण पूर्व CRPF कर्मी ने की एमबीबीएस बेटी की हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Apr 2025 09:05 PM
12वीं पास व्यक्ति से शादी के कारण पूर्व CRPF कर्मी ने की एमबीबीएस बेटी की हत्या
ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र के जलगांव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुकी अपनी बेटी की हत्या करने वाला सीआरपीएफ का सेवानिवृत्त अधिकारी 12वीं पास व्यक्ति से उसकी शादी को लेकर नाराज था. पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए मंगलवार को यह जानकारी दी. किरण मांगले (50) ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से शनिवार रात बेटी तृप्ति वाघ (24) की गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके पति अविनाश वाघ को गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना उस समय हुई जब वे उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव जिले के चोपड़ा तहसील में अविनाश की बहन के हल्दी समारोह में शामिल होने गए थे.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मांगले के बेटे निखिल मांगले को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपने पिता के साथ अपराध स्थल पर गया था. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद आस-पास के लोगों ने किरण मांगले की पिटाई की, जिसके बाद उसे जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उसे ‘वेंटिलेटर सपोर्ट’ पर रखा गया है. अविनाश का पुणे के ससून जनरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि अविनाश की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने किरण और निखिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की हत्या से संबंधित धारा और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu