जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल ‘मनमोहन सिंह स्मृति व्याख्यान’ को संबोधित करेंगी

नयी दिल्ली: जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल 26 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाले पहले व्याख्यान को संबोधित करेंगी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह व्याख्यान डॉ. मनमोहन सिंह ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

मर्केल, जिनके पूर्व प्रधानमंत्री के साथ मधुर संबंध थे, सिंह की स्मृति में आयोजित होने वाली व्याख्यान श्रृंखला के पहले सत्र को संबोधित करेंगी। वह ”वैश्विक परिवर्तन के दौर में जर्मनी और भारत” विषय पर विचार रखेंगी। भारत के आर्थिक सुधारों के जनक मान जाने वाले ंिसह का 26 दिसंबर, 2024 को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे।

मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक 10 वर्षों तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया और वित्त मंत्री के रूप में देश के आर्थिक ढांचे को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह वैश्विक स्तर पर वित्तीय और आर्थिक क्षेत्रों में भी एक प्रतिष्ठित नाम थे। पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के परिवार द्वारा राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर उनके स्मारक के निर्माण की देखरेख के लिए ट्रस्ट की स्थापना की गई थी। सरकार ने इसके लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्मारक के बगल में एक भूखंड आवंटित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button