पूर्व विधायक का भाई मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 16 Sep 2026 04:13 PM
पूर्व विधायक का भाई मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बलरामपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक जगराम पासवान के भाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाकर आपत्तिजनक एआई-जनित वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विशाल पांडे ने बुधवार को बताया कि संवैधानिक पद पर आसीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निशाना बनाते हुए एक आपत्तिजनक एआई-जनित वीडियो ‘साधु पासवान’ नामक एक खाते द्वारा आॅनलाइन अपलोड किया गया था।

उन्होंने बताया कि वीडियो का स्वत? संज्ञान लेते हुए पुलिस ने देहात कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया। एएसपी ने बताया कि आरोपी साधु पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पांडे ने बताया कि यह वीडियो सामाजिक सौहार्द के लिए हानिकारक था। इसके साथ ही पांडे ने चेतावनी दी कि जो कोई भी सांप्रदायिक वैमनस्य या जाति-आधारित घृणा भड़काने वाली आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम सक्रिय है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav