
नयी दिल्ली. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की पत्नी सुदेश को बृहस्पतिवार को रसोई में गिरने से पीठ में चोट लगने के बाद एम्स के आपातकालीन केंद्र में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुदेश (70) के साथ वाहन में धनखड़ भी थे. एक अधिकारी ने बताया, “वह रसोई में गिर गईं और उनकी पीठ में चोट लग गई. डॉक्टर उनका परीक्षण कर रहे हैं.” जुलाई में पद छोड़ने के बाद धनखड़ छतरपुर स्थित एक फार्महाउस में रह रहे हैं.



